नमस्कार, कैसे है आप ?
आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ एक बहुत ही महत्वपूर्ण नियम जो कि इंग्लिश सीखने के लिए बहुत ही असरदार है। ये एक ऐसा नियम है जो अचानक ही आपकी इंग्लिश सीखने की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ा सकता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि बिना किसी संदेह के इस नियम का पालन करे। तो क्या है यह नियम ? ये नियम है -
इंग्लिश सुन कर सीखें पढ़कर सीखने की बजाय।
ठीक है, अब मैं आपको बताना चाहूंगा कि ऐसा क्यों। देखिये, जब एक छोटा बचा कोई भी भाषा सीखता है तो पहले वह सुनना शुरू करता है फिर समझना शुरू करता है। और फिर एक दिन धीरे - धीरे बोलना शुरू कर देता है। कहने का मतलब ये कि कोई मनुष्य यदि नई भाषा सीखता है तो उसका स्वाभाविक तरीका यह होता है कि - वह पहले उस भाषा को सुनने की शुरुआत करे।
मैं समझ सकता हूँ कि अगर आप अभी इंग्लिश सीखने की शुरूआती स्टेज पर है तो ऐसा करना थोड़ा बोरिंग और बकवास लग सकता है, परन्तु में अपने अनुभव से बता सकता हूँ कि ये बहुत ही असरदार तरीका है इंग्लिश भाषा सीखने का। मैं आपको बताना चाहूंगा कि बहुत सारे लोग इस बोरियत को नहीं सहन कर पाते और किसे दूसरे फॉर्मूले के पीछे भागने लगते है और असफ़ल हो जाते है।
इस बोरियत से बचने का उपाय ये है कि आप शुरुआत में कोई कठिन ऑडियो न सुने, बल्कि बहुत ही सरल से शुरुआत करें ! आप इस तरह के ऑडियो या पॉडकास्ट ( Padcast ) इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते है। मैं यहाँ पर आपको एक वेबसाइट बताना चाहूंगा जहाँ से आप ये ऑडियो डाउनलोड कर सकते है। ये है -
https://www.eslpod.com/website/
यहाँ पर मैं आपको एक और बात बताना चाहूंगा कि आप जो सुनना चाहते है कोशिश करें कि वह आपकी रूचि से जुड़ा हो। इस तरह से आपको इंग्लिश सीखने में कोई बोरियत नहीं होगी और आपकी सीखने की रफ़्तार तेज़ी से बढ़ जाएगी।
यहाँ पर एक बात ध्यान में रखें कि आपको प्रतिदिन सुनने का अभ्यास करना है। इस बात से ज़्यादा फर्क़ नहीं पड़ता कि आप कितनी देर तक सुनने का अभ्यास करते है , पर इस बात से बहुत असर होता है कि आप यह लगातार कर रहें है या नहीं।
आप भले ही पांच मिनट सुने, परन्तु प्रतिदिन सुने!
ठीक है, इस नियम से शुरुआत करे। मैं आगे इंग्लिश सीखने से जुड़े और भी महत्वपूर्ण पहलू आपसे सामने रखूँगा।
धन्यवाद !